ताजा खबर
एक दिन’ इवेंट में आमिर खान का दिल से बयान: “साई पल्लवी आज देश की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस”   ||    ‘गोलमाल 5’ की धमाकेदार वापसी: ऊटी में शुरू हुई मस्ती, इस बार सवारी भी बड़ी और सरप्राइज भी!   ||    ‘इंस्पेक्टर अविनाश 2’ का टीज़र: इस बार कानून नहीं, तांडव बोलेगा!   ||    Local News Publishers के लिए गेम चेंजर बनेगा Local News Community – Sanjay Tiwari   ||    ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ से मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा के नए पोस्टर रिलीज़ हुए   ||    “दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||   

‘मिशन कश्मीर’ के 25 साल: विधु विनोद चोपड़ा फिल्म ने भावुक पोस्ट के साथ किया फिल्म को याद

Photo Source :

Posted On:Monday, October 27, 2025

27 अक्तूबर 2000 को रिलीज़ हुई ‘मिशन कश्मीर’ आज अपनी रिलीज़ के 25 साल पूरे कर चुकी है। ऋतिक रोशन, संजय दत्त, प्रीति जिंटा, जैकीश्रॉफ और सोनाली कुलकर्णी जैसे सितारों से सजी इस फिल्म ने भारतीय सिनेमा को एक गहरा और संवेदनशील संदेश दिया था — कि दुख में भीप्यार सबसे बड़ा मिशन होता है। इस खास मौके पर फिल्म के निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयरकरते हुए अपनी इस सदाबहार क्लासिक को याद किया।

विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने इंस्टाग्राम पर ‘मिशन कश्मीर’ का एक खूबसूरत वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, “25 साल बाद भी#MissionKashmir की खूबसूरती और भावनाएं आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं। एक शानदार नजरिए को उकेरने वाली इस सदाबहार क्लासिकफिल्म को सलाम।” यह पोस्ट देखते ही फैंस भावुक हो गए और कमेंट सेक्शन में उन्होंने फिल्म के अपने पसंदीदा संवाद और दृश्यों को याद किया।

फिल्म की कहानी अल्ताफ खान (ऋतिक रोशन) और सूफिया (प्रीति जिंटा) के इर्द-गिर्द घूमती है — एक ऐसी प्रेम कहानी जो नफरत और आतंक केबीच जन्म लेती है। अल्ताफ का परिवार एक पुलिस कार्रवाई में मारा जाता है, और पुलिस अधिकारी इनायत खान (संजय दत्त) उसे गोद ले लेते हैं।लेकिन जब अल्ताफ को अपने अतीत का सच पता चलता है, वह आतंक के रास्ते पर निकल पड़ता है। फिल्म का क्लाइमैक्स प्यार, बदले औरइंसानियत की जंग को दर्शाता है — जहां हर गोली के पार भी उम्मीद जिंदा रहती है।

‘मिशन कश्मीर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक भावनात्मक अनुभव था, जिसने दर्शकों को यह सोचने पर मजबूर किया कि संघर्ष के बीच भीमानवीयता की लौ कभी बुझनी नहीं चाहिए। इसके गीत — “भींव भींव भिन भिन भिन…” से लेकर “सोच के झरोखों से” तक — आज भी सुनने वालोंके दिलों में उतर जाते हैं।

निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा, जिन्होंने ‘परिंदा’, ‘1942: ए लव स्टोरी’ और हाल ही में ‘12वीं फेल’ जैसी शानदार फिल्में दी हैं, एक बार फिर अपनीसंवेदनशील और गहरी कहानी कहने की शैली के लिए सराहे जा रहे हैं। ‘मिशन कश्मीर’ उनकी विरासत का वह अध्याय है जिसने दिखाया कि सिनेमाकेवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज का आईना भी है।

Check Out The Post:-


मुज़फ़्फ़रपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. muzaffarpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.